सिर में धंसी थी बड़ी छुरी, फिर भी घंटों मोबाइल चलाता रहा शख्स, VIDEO देखकर हैरान रह गए लोग

Edited By Updated: 08 May, 2026 05:47 PM

large knife embedded in head yet man continued using mobile phone for hours

मुंबई के एक अस्पताल में उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब एक व्यक्ति अपनी खोपड़ी में बड़ी छुरी फंसी होने के बावजूद आराम से वेटिंग रूम में बैठा दिखाई दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शख्स दर्द या घबराहट दिखाने के बजाय बड़े शांत तरीके से अपना मोबाइल...

नेशनल डेस्क : मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। यहां हमलावरों ने एक युवक के सिर पर एक तेज धार वाली हंसिया से हमला किया, जो उसके सिर की हड्डी (स्कल) में बुरी तरह से फंस गई। हैरानी की बात यह है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, युवक सिर में फंसी हंसिया के साथ ही अस्पताल पहुँच गया और वहां उसे फोन पर बात करते हुए भी देखा गया।

पुरानी दुश्मनी के कारण हमला

पुलिस के अनुसार यह घटना 1 मई की रात करीब 11:45 बजे मानखुर्द की PMGP कॉलोनी में हुई। घायल युवक की पहचान रोहित नागनाथ पवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित की हमलावरों से पुरानी दुश्मनी थी, जिसके चलते उसे घेरकर तेज़ धार वाले हथियारों से बेरहमी से हमला किया गया। हमला इतना ज़ोरदार था कि एक हथियार रोहित के सिर में ही फंस गया।

🇮🇳 On May 2, in the reception department of one of the hospitals in Mumbai (India), 27-year-old Rohit Pawar came on his own feet, who had his head pierced with a machete. The blade got stuck in the skull. The blade cut the skin, muscle tissue, bone and entered the meninges by 3-4… pic.twitter.com/pQX50Y3PUy

— RusWar (@ruswar) May 8, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा

अस्पताल के अंदर से रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह सिर में हथियार फंसाए खड़ा है और फ़ोन पर बात कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है कि इतनी गंभीर हालत होने के बावजूद युवक को तुरंत इलाज क्यों नहीं दिया गया। हालाँकि, कई लोगों ने उन डॉक्टरों की तारीफ़ भी की है जिन्होंने ऐसी जानलेवा स्थिति में रोहित की जान बचाई।

तीन नाबालिग हिरासत में

मानखुर्द पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जिन्हें डोंगरी रिमांड होम भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि क्या इस हमले की साज़िश में कोई और व्यक्ति भी शामिल था।

डॉक्टरों ने जान बचाई

रोहित पवार को लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल (सायन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन के बाद उसके सिर से हथियार को सफलतापूर्वक निकाल दिया। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, रोहित की हालत अब स्थिर है, लेकिन वह अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!