15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2 करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण कोविड टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री

Edited By Updated: 18 Feb, 2022 05:23 PM

mansukh mandaviya coronavirus covid 19 corona vaccine

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को बताया कि देश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2 करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण कोविड टीकाकरण हो गया है। मंडाविया ने ट्वीट किया है कि युवा भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को अगले स्तर पर...

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को बताया कि देश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2 करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण कोविड टीकाकरण हो गया है। मंडाविया ने ट्वीट किया है कि युवा भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को अगले स्तर पर ले जा रहा है! 15 से 18 साल आयु वर्ग के दो करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण कोविड टीकाकरण हुआ।
 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 15 से 18 साल आयुवर्ग के 70 फीसदी से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगा दी गई है। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) के अनुसार, अनुमान है कि 2021-22 में 15 से 18 साल आयुवर्ग की आबादी करीब 7.4 करोड़ है। देश में इस आयुवर्ग के लिए कोविड रोधी टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!