Maruti e Vitara Price Hike: महंगी हुई Maruti e Vitara, कंपनी ने इतने बढ़ाए दाम, चेक करें नई प्राइज लिस्ट

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 11:15 AM

maruti e vitara becomes dearer by 30 000

मारुति ने एक फिर से अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने Maruti e-Vitara की कीमतों बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके एंट्री लेवल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि अधिक फीचर्स और लंबी रेंज वाले मिड और टॉप वेरिएंट्स अब महंगे हो गए हैं।

Maruti e Vitara Price Hike: मारुति ने एक फिर से अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने Maruti e-Vitara की कीमतों बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके एंट्री लेवल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि अधिक फीचर्स और लंबी रेंज वाले मिड और टॉप वेरिएंट्स अब महंगे हो गए हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन या आने वाले दिनों में मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार को घर लाने की सोच रहे हैं, तो नीचे वेरिएंट के हिसाब से इसकी नई कीमतें, बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्लान और इसके स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल्स दी गई हैं।

PunjabKesari

वेरिएंट के हिसाब से बढ़ी हुई कीमतें

कंपनी ने इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है:

  • Delta (बेस वेरिएंट): इस शुरुआती मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 15.99 लाख रुपये में उपलब्ध है।
  • Zeta (मिड वेरिएंट): इस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 30,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी नई कीमत 17.49 लाख रुपये हो गई है।
  • Alpha (टॉप वेरिएंट): कंपनी ने इस प्रीमियम मॉडल के दाम 20,000 रुपये बढ़ाए हैं। अब इसके लिए ग्राहकों को 19.79 लाख रुपये चुकाने होंगे।

BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) प्लान के तहत कीमतें

जो ग्राहक कार खरीदने की शुरुआती लागत को कम करना चाहते हैं, उनके लिए मारुति सुजुकी इस एसयूवी को BaaS प्रोग्राम के तहत भी पेश करती है। इसमें आपको गाड़ी कम कीमत में मिलती है और बैटरी का खर्च आपके इस्तेमाल (किलोमीटर) के हिसाब से तय होता है:

वेरिएंट

BaaS के तहत

शुरुआती कीमत

बैटरी रेंटल चार्ज

(प्रति किमी)

Delta

₹10.99 लाख

₹3.99 / किमी

Zeta

₹11.99 लाख

₹4.39 / किमी

Alpha

₹14.29 लाख

₹4.39 / किमी

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!