कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम , आतंकी ढेर

Edited By Updated: 20 May, 2022 03:52 PM

militant killed along loc in kupwara

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकवादी को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकवादी को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों के मुताबिक, सैनिकों को दर्शन पोस्ट के पास नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी और इसने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

 

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!