रामद्रोही कांग्रेस-राजद को जवाब देगा मिथिला, बिहार में होगा रामराज्य का उदय: दरभंगा में दहाड़े CM Yogi

Edited By Updated: 03 Nov, 2025 02:35 PM

mithila will respond to the anti ram congress rjd

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुये कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोग बिहार में धर्म और विकास...

दरभंगा: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुये कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोग बिहार में धर्म और विकास के नाम पर जनता को छलने आये हैं। केवटी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी मुरारी मोहन झा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा ' इंडिया गठबंधन के तीन बंदर हैं पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इनको न प्रधानमंत्री मोदी का विकास दिखता है, न देश की प्रगति की खुशबू महसूस होती है।

रामद्रोही ताकतों को स्पष्ट संदेश देगा दरभंगा
योगी ने कहा कि आज मिथिला की यह पावन धरती, जो मां भगवती जानकी की आत्मा कही जाती है, उन सभी रामद्रोही ताकतों को स्पष्ट संदेश दे रही है कि अब बिहार में रामराज्य का उदय होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम हुए ही नहीं। यही कांग्रेस, यही राजद और इनके साथी यूपी की समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। आज वही लोग बिहार में धर्म और विकास के नाम पर जनता को छलने आए हैं। यह कांग्रेस और आरजेडी की वही जोड़ी है जिसने न केवल बिहार को हिंसा, नरसंहार और अराजकता की आग में झोंका, बल्कि मां जानकी और भगवान श्रीराम के अस्तित्व तक पर सवाल उठाया था। जो राम का विरोधी है, वह भारत का विरोधी है, वह मिथिला का भी विरोधी है और वो हम सब का विरोधी है।

सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर बन रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष पहले मैंने यहां आकर कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है और आज रामलला विराजमान हैं। जैसे रामलला अयोध्या में विराजमान हुए, वैसे ही सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर भी डबल इंजन की सरकार बना रही है। यही होती है अच्छी सरकार का फायदा-आस्था का सम्मान और विकास का संकल्प। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज राम-जानकी मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, जो अयोध्या और मिथिला को एक बार फिर भावनात्मक रूप से जोड़ देगा।

बिहार में हो रहा है विकास
सीएम योगी ने कहा कि 2005 से पहले अयोध्या से दरभंगा आने में 16 घंटे लगते थे, अब लखनऊ से दरभंगा आने में मात्र 45 मिनट लगते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथिला की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य किया है।  प्रधानमंत्री मोदी ने दरभंगा के मखाना उद्योग को राष्ट्रीय बोडर् बनाकर सम्मानित किया और लाख की चूड़यिों को नई पहचान दिलाई। बिहार में सड़क, रेल, एयर और अब जलमार्ग हर दिशा में कनेक्टिविटी का नेटवकर् तैयार हुआ है।

 इनलैंड वॉटरवे के जरिए बिहार, बंगाल और यूपी को जोड़ा गया
हल्दिया से अयोध्या तक इनलैंड वॉटरवे के जरिए बिहार, बंगाल और यूपी को जोड़ा गया है। यही विकास की असली गंगा है। उन्होने कहा कि राजद की सरकार के समय बिहार नरसंहारों से दहला रहता था, बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारी भयभीत थे। उन्होंने जाति के नाम पर समाज को तोड़ा, अपहरण को उद्योग बना दिया। लेकिन अब एनडीए की सरकार में न दंगा है, न भय।

यूपी में माफिया की छाती पर बुलडोजर चलता है
यूपी की तरह बिहार को भी माफिया और अराजकता से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि आज यूपी में माफिया की छाती पर बुलडोजर चलता है। जो लूटेगा, उसका सब कुछ जाएगा और वही संपत्ति गरीबों को घर बनाकर दी जाएगी। यही है गरीबों के हित में न्याय की नई परिभाषा। योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीर को विवादित कांग्रेस ने बनाया था। वहां हिंदुओं को विस्थापित किया गया, मिथिला का व्यक्ति वहां नहीं बस सकता था।

आरजेडी के पाप को धोने का कार्य पीएम मोदी ने किया
प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर यह अन्याय खत्म किया। अब बिहार और मिथिला का कोई भी व्यक्ति वहां जाकर सम्मानपूर्वक रह सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के पाप को धोने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। उन्होने कहा कि एनडीए सुशासन का प्रतीक है। यह गरीब को आवास देता है, किसान को सम्मान निधि देता है, नौजवान को रोजगार देता है, माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ देता है।

कांग्रेस-आरजेडी जातीय हिंसा का प्रतीक हैं
वहीं कांग्रेस-आरजेडी अपहरण, अराजकता और जातीय हिंसा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब रामराज्य की अवधारणा को साकार करने का समय है। मां जानकी की इस पावन धरती से मैं यही आग्रह करने आया हूं कि बंटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और बिहार सेफ रहेगा। एनडीए विजयी होगा तो बिहार विजयी होगा।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!