मिजोरम: दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोन-आ का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Pardeep,Updated: 14 Jun, 2021 05:58 AM

mizoram the head of the world s largest family jeonghaka dies

दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोंघाका उर्फ जियोन-आ का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जियोजन-आ 76 साल के थे। उनके

आइजोलः दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोंघाका उर्फ जियोन-आ का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जियोजन-आ 76 साल के थे। उनके परिवार में 39 पत्नियां, 94 संतानें तथा 33 पोते-पोतियां तथा नाती-नातिन हैं। 
PunjabKesari
अस्पताल के निदेशक डॉ. लालरिंटलुंगा जहाउ ने मीडिया से कहा, ‘‘ जियोन-आ को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप था। उनका तीन दिनों से बक्तावंग गांव में उनके घर पर इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।'' 
PunjabKesari
जियोन-आ चना पॉल या छुआंथर संप्रदाय के नेता था, जिसे उनके दादा खुआंगतुआहा ने 1942 में मावंगकावन गांव से निष्कासन के बाद स्थापित किया था। तब से उनका (जियोन-आ)परिवार बक्तावंग गांव में रहता है, जो मिजोरम की राजधानी आइजोल से 55 किलोमीटर दूर है। 
PunjabKesari
खुआंगतुआहा के बेटे चना थे और उनके बेटे जियोन-आ हैं। मुख्यमंत्री जोरामथांगा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लाल थनहावला, जोराम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने जियोन-आ के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!