मॉनसून की बारिश ने मचाई तबाही, 86 लोगों की मौत; 1,725 जानवरों ने भी गंवाई जान

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 10:24 PM

monsoon rains wreak havoc 86 people dead

इस मानसून के मौसम में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में 86 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः इस मानसून के मौसम में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में 86 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

राज्य के केंद्र में स्थित मराठवाड़ा में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, लातूर, परभणी, नांदेड़, हिंगोली, बीड और धाराशिव जिले शामिल हैं। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने इस क्षेत्र में लाखों एकड़ में खड़ी फसलों को नष्ट कर दिया और पिछले कुछ दिन में कई लोगों की जान इन घटनाओं में चली गई। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मराठवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में कई बार अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। 20 सितंबर को धाराशिव, लातूर, बीड जिलों में बाढ़ आ गई, जिससे लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में फसल जलमग्न हो गई।'' 

इस साल बारिश से संबंधित घटनाओं में 1 जून से 23 सितंबर के बीच मराठवाड़ा में 86 व्यक्तियों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मौत के मामले नांदेड़ में दर्ज किए गए जहां 26 लोगों की जान चली गई। अधिकारी ने यह भी बताया कि इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान क्षेत्र में 1,725 जानवरों की मौत हुई है। 

मानसून की एक जून से 25 सितंबर की अवधि में सबसे अधिक नुकसान नांदेड में हुआ, जहां 569 जानवर मारे गए। संशोधित रिपोर्ट में कहा गया है कि अत्यधिक वर्षा के कारण 23.96 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलें क्षतिग्रस्त हुईं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!