मुंबई बारिश: सब्जी वाले की दिल झकझोर देने वाली तस्वीर, कहानी जान भावुक हुए लोग

Edited By Updated: 07 Aug, 2020 03:06 PM

mumbai a emotional picture of a vegetable person

मुंबई में इस बार बारिश आफत बन कर बरस रही है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कें दरिया बन गई हैं। शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।...

नेशनल डेस्कः मुंबई में इस बार बारिश आफत बन कर बरस रही है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कें दरिया बन गई हैं। शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की बारिश के बीच एक सब्जी वाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के पीछे की कहानी जिसने भी सुनी वो भावुक हो गया। 

PunjabKesari

कुदरत की आजमाइश के आगे हारा शख्स
Mumbai Mirror के मुताबिक फोटो में जो शख्स है उसका नाम अशोक कुमार है। अशोक कुमार (45)  भिंडी बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। अशोक को भी भारी बारिश का सामना करना पड़ा। दरअसल पहले कोरोना वायरस के चलते काम-धंधा बंद था। अशोक ने भी बुधवार को चार महीने बाद सब्जी की दुकान खोली थी ताकि घर की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सके। लेकिन कुदरत को शायद यह मंजूर नहीं हुआ। बुधवार को भारी बारिश के कारण अशोक को दुकान बंद करनी पड़ी। दुकान बंद करके जब वह घर की तरफ लौट रहा था तो रास्ते में उसकी आंखे भर आई और वह थककर सड़क के बीच मौजूद एक डिवाडर पर बैठ गया और रोने लगा।

PunjabKesari

तभी Mumbai Mirror के एक फोटोग्राफर ने इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। तस्वीर में अशोक की बेबसी साफ दिखाई पड़ रही है। सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने इस फोटो को शेयर किया और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। देश इस समय जिस स्थिति से गुजर रहा है, उसमें बहुत से लोग आर्थिक, भावनात्मक और मानसिक तौर पर टूट गए हैं। लोगों को एक बार फिर से जिंदगी को शून्य से शुरू करना होगा, हालांकि यह इतना आसान नहीं जितना जान पड़ता है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!