Tree City Mumbai: पेड़ों का शहर बना मुंबई, संयुक्त राष्ट्र से मिला ‘ट्री-सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ का खिताब

Edited By Updated: 13 Apr, 2022 08:41 AM

mumbai becomes a city of trees

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब ''दुनिया की ट्री सिटी'' बन गई है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से उसे 2021 के लिए ''ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड'' का खिताब मिल गया है।

नेशनल डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब 'दुनिया की ट्री सिटी' बन गई है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से उसे 2021 के लिए 'ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड' का खिताब मिल गया है। मंगलवार को ग्रेटर मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि मुंबई को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (UN) द्वारा आर्बर डे फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से '2021 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड' के रूप में मान्यता दी गई है।

 

महाराष्ट्र राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने नगर आयुक्त डॉ इकबाल सिंह चहल से मुलाकात की और संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आर्बर डे फाउंडेशन द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र की एक प्रति सौंपी। इस दौरान ठाकरे ने पर्यावरण के लिए बीएमसी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। बता दें कि, मुंबई में 1 लाख 80 से ज्यादा वृक्ष हैं जिसमें बड़े पैमाने में वृक्ष सड़क किनारे लगे हैं। वहीं बीएमसी हर साल मॉनसून से पहले हादसों को टालने के लिए वृक्षों की छठनी करवाती है। लेकिन अब बीएमसी बीमार पेड़ों का इलाज भी करने वाली है। ताकि वृक्षों को बचाया जा सकें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!