महाराष्ट्र सरकार ने योजना के अभाव के चलते कोविड टीकों की पांच लाख खुराकें बर्बाद कर दीं: जावड़ेकर

Edited By Updated: 08 Apr, 2021 06:31 PM

national news punjab kesari bjp prakash javadekar

केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में राज्य सरकार की योजना के अभाव के चलते कोविड-19 टीकों की पांच लाख खुराकें बर्बाद हो गईं। महाराष्ट्र से संबंध रखने वाले जावड़ेकर ने यहां भाजपा...

नेशनल डेस्क: केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में राज्य सरकार की योजना के अभाव के चलते कोविड-19 टीकों की पांच लाख खुराकें बर्बाद हो गईं। महाराष्ट्र से संबंध रखने वाले जावड़ेकर ने यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा उन्हें जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र सरकार के पास टीकों की 23 लाख खुराकें उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा था कि राज्य में टीकों की कमी के चलते कई टीकाकरण केन्द्र बंद किये जा रहे हैं और राज्य में फिलहाल 14 लाख खुराकें हैं, जो केवल तीन दिन तक चल सकती हैं। 

PunjabKesari

जावड़ेकर ने कहा, मैं स्पष्ट कर दूं कि महाराष्ट्र सरकार के पास टीकों की 23 लाख खुराकें उपलब्ध हैं...जोकि पांच से छह दिन का स्टॉक है। इन्हें गांवों और जिलों में वितरित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार योजना के अभाव के चलते टीकों की पांच लाख खुराकें बर्बाद कर चुकी है। यह मामूली संख्या नहीं है। टीकाकरण अभियान के लिये योजना बनाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र को पहले जितनी खुराकें आवंटित की थीं, उससे कहीं अधिक खुराकें बाद में उपलब्ध कराई हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!