दिल्ली में केले की कीमतों में भारी उछाल, 80 रुपए में बिक रहा है एक दर्जन

Edited By Updated: 23 Jul, 2022 12:39 PM

national news punjab kesari delhi delhi banana traders

राजधानी दिल्ली में केले की कीमत आसमान छू रही है। कुछ दिन पहले तक 12 दर्जन केले की जो क्रेट 250-300 रुपये में मिल रही थी अब वही क्रेट 700 रुपये की मिल रही है। यही वजह है कि कॉलोनियों में केला 70-80 रुपये दर्जन बिक रहा है।

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में केले की कीमत आसमान छू रही है। कुछ दिन पहले तक 12 दर्जन केले की जो क्रेट 250-300 रुपये में मिल रही थी अब वही क्रेट 700 रुपये की मिल रही है। यही वजह है कि कॉलोनियों में केला 70-80 रुपये दर्जन बिक रहा है। केले की आसमान छूती कीमतों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन महीने में केले की गाड़ी की कीमत दोगुनी हो गई है।

इस वजह से केले के कई कारोबारियों के केले के गोदामों पर ताले लग गए है। कारोबारियों ने बताया कि केले की कीमतें अभी और बढ़ने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि जिन गोदामों में आज केला लगाया गया वह पांच दिन बाद ही मार्केट में बेचने के लिए तैयार हो पाता है। दिल्ली ही नहीं देशभर में ज्यादातर केला महाराष्ट्र और गुजरात से सप्लाई होता है।

इन दोनों जगहों के काफी किसान केले को दूसरे देशों में भेज रहे हैं। इससे किसानों को फसल के अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। इन दोनों जगहों से दिल्ली में केले की आवक में काफी गिरावट हुई है इसलिए पिछले तीन महीने से केले की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा रही सही कसर इन दोनों जगहों पर आई बाढ़ ने पूरी कर दी। एक केला व्यापारी ने बताया कि तीन महीने पहले तक केले की 16 टन की गाड़ी ढाई लाख रुपये में आ रही थी। अब वही गाड़ी पांच लाख रुपये में आ रही है। यही वजह है कि 12 दर्जन वाली क्रेट जो पहले 250-300 रुपये में मिल रही थी वह अब 700 रुपये में मिल रही है।

केला कारोबारियों ने बताया कि पहले केले को बर्फ लगा कर पकाया जाता था। अब ज्यादातर लोगों ने केले को तैयार करने के लिए एसी प्लांट लगा लिए हैं। केले को अलग अलग क्रेटों में भरकर गोदाम में लगा दिया जाता है। केले पकाने के लिए पहले उसके ऊपर केमिकल लगाया जाता है। इसके बाद गोदाम को लॉक करने के बाद एसी प्लांट चालू कर दिया जाता है। लगातार एसी चलने की वजह से भारी-भरकम बिजली बिल आता है। कारोबारी ने बताया कि उनके एक गोदाम का कम से कम 30,000 रुपये महीने का बिल आता है। यही वजह है कि केले की लागत में भी बढ़ोतरी हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!