कोविड-19 से बिगड़े हालात, PM मोदी ने 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की कोरोना की स्थिति बात

Edited By Updated: 07 May, 2021 04:38 PM

national news punjab kesari narendra modi corona virus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह बताया। बैठक में क्या चर्चा हुई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह बताया। बैठक में क्या चर्चा हुई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4,14,188 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 पर पहुंच गए। सबसे अधिक मामलों के 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान भी शामिल हैं। 

इससे पहले, मोदी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, ओडि़शा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात की थी। ज्ञात हो कि देशभर में एक दिन में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों में से 71.81 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से सामने आ रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!