ईरान ने अचानक अमेरिका-इजराईल पर बढ़ाए हमले, PM मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बात, ईरानी राजदूत से भी की मुलाकात

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 07:41 PM

pm reiterated commitment to de escalation in west asia in call with trump

Narendra Modi और Donald Trump के बीच बातचीत में वेस्ट एशिया में तनाव कम करने और Strait of Hormuz को खुला रखने पर जोर दिया गया। भारत ने शांति और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।

International Desk: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं, जहां Iran ने United States और Israel पर हमले तेज कर दिए हैं। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।  इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने Donald Trump से फोन पर बातचीत कर तनाव कम करने और शांति बहाल करने पर जोर दिया, साथ ही भारत में तैनात ईरानी राजदूत से मुलाकात कर हालात पर चर्चा की।  नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से फोन पर बातचीत कर हालात पर चर्चा की और तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal के अनुसार, प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल करना बेहद जरूरी है और सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। बातचीत के दौरान Strait of Hormuz का मुद्दा भी प्रमुख रहा। भारत ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला, सुरक्षित और सुगम बनाए रखने पर जोर दिया, क्योंकि यह वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद अहम है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के अनुरा कुमारा दिसानायके ( Anura Kumara Dissanayake) से भी बातचीत की। दोनों नेताओं ने वेस्ट एशिया के संकट का वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की।

 

इस बीच भारत के विदेश मंत्री ने भारत में तैनात ईरान के राजदूत से मुलाकात की और मौजूदा हालात पर बातचीत की। उन्होंने संकट के दौरान भारतीय नागरिकों की मदद के लिए ईरान का आभार भी जताया।  सरकार ने बताया कि विदेश मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। खाड़ी और वेस्ट एशिया में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए 24x7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय हैं। अब तक लगभग 4.26 लाख भारतीय नागरिक 2,149 उड़ानों के जरिए भारत लौट चुके हैं। UAE, सऊदी अरब और ओमान से उड़ानें जारी हैं, हालांकि कुवैत और बहरीन के एयरस्पेस में कुछ पाबंदियां बनी हुई हैं। कुल मिलाकर, भारत इस संकट में संतुलित कूटनीति अपनाते हुए शांति, सुरक्षा और अपने नागरिकों की रक्षा पर पूरा ध्यान दे रहा है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!