Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Jun, 2023 12:07 PM

नवी मुंबई को बहुत जल्द एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। नवी मुंबई में नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जो जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा। नया हवाई अड्डा नवी मुंबई में उल्वे में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के केंद्र में...
मुंबई: नवी मुंबई को बहुत जल्द एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। नवी मुंबई में नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जो जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा। नया हवाई अड्डा नवी मुंबई में उल्वे में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के केंद्र में स्थित होगा। इस हवाई अड्डे को दुनिया में सबसे अधिक एनर्जी-एफिशियेंट और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ बनाने की योजना है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएमआईए) 1160 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जाएगा.

वहीं इसके अलावा स्टेशन पर उपयोग किए जाने वाले सभी वाहन इलेक्ट्रिक होंगे। इस परियोजना का प्रबंधन करने वाले समूह ने कहा, यह बड़े पैमाने पर हरित बिजली का भी उपयोग करेगा, जिसका एक बड़ा हिस्सा साइट पर उत्पन्न होने वाली सौर ऊर्जा होगी। टर्मिनल का डिजाइन भारत के राष्ट्रीय फूल कमल से प्रेरित है। बता दें कि पहले दो चरण दिसंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ साइट पर हवाई निरीक्षण की जिसके बाद, दोनों नेताओं को अडाणी समूह के प्रतिनिधियों द्वारा हवाई अड्डे की विशेषताओं के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया हवाईअड्डा न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।