Milk Price Hike : 1 जून से 4 रुपए महंगा होगा दूध, केरल की इस कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 20 May, 2026 09:21 PM

milk to become 4 more expensive from june 1 this company takes major d

देश में दूध की बढ़ती कीमतों के बीच अब एक और बड़ी डेयरी कंपनी ने उपभोक्ताओं को झटका दिया है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी मिल्मा (Milma) ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि...

नेशनल डेस्क : देश में दूध की बढ़ती कीमतों के बीच अब एक और बड़ी डेयरी कंपनी ने उपभोक्ताओं को झटका दिया है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी मिल्मा (Milma) ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने एक-दो नहीं बल्कि सीधे 4 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी।

डेयरी किसानों को मिलेगा बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा

मिल्मा के चेयरमैन केएस मणि के मुताबिक, दूध की कीमतों में की गई कुल 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी में से 3.75 रुपए सीधे डेयरी किसानों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पशुओं के चारे, मजदूरी और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी के कारण किसानों पर आर्थिक दबाव काफी बढ़ गया है। इसके अलावा गर्मियों में दूध उत्पादन में आई कमी ने भी हालात को और मुश्किल बना दिया है।

चुनावों की वजह से टला था फैसला

मिल्मा बोर्ड ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों को देखते हुए पहले कीमतों में बदलाव का फैसला टाल दिया था। बोर्ड नई सरकार के गठन और चुनाव आचार संहिता खत्म होने का इंतजार कर रहा था। हालांकि, दूध उत्पादक संघों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।

पिछली सरकार के समय से चल रही थी चर्चा

केएस मणि ने बताया कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा पिछली LDF सरकार के कार्यकाल के दौरान ही शुरू हो गई थी। उस समय सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी थी और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भी इस पर विचार किया था। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से फैसला रोक दिया गया था। राज्य में 6 मई तक आचार संहिता लागू रही, जिसके बाद अब नई दरें लागू करने का रास्ता साफ हुआ।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!