Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 May, 2026 11:07 AM

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब दूध भी महंगा हो गया है। Amul के साथ-साथ Mother Dairy और Parag Milk Foods ने भी दूध के दामों में प्रति लीटर करीब 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। अमूल की नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं, जबकि पराग की नई दरें...
Milk Prices Hike: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब दूध भी महंगा हो गया है। Amul के साथ-साथ Mother Dairy और Parag Milk Foods ने भी दूध के दामों में प्रति लीटर करीब 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। अमूल की नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं, जबकि पराग की नई दरें 15 मई से लागू होने की संभावना है।
दूध के बढ़े दामों को लेकर वाराणसी में आम लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से जोड़ा जा रहा था लेकिन फिलहाल दूध महंगा करने का कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आता।
स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्होंने खबरों में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की जानकारी देखी थी लेकिन बाजार में अमूल गोल्ड की कीमत 3 रुपए तक बढ़ चुकी है। उनके मुताबिक, इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
वहीं जे.पी. सिंह का कहना है कि रोजमर्रा की चीजों की लगातार बढ़ती कीमतों से महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूध के दाम बढ़े हैं लेकिन गुणवत्ता पहले जैसी नहीं रही। उनका मानना है कि इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।
नई कीमतों के अनुसार, अमूल ताजा (टोंड) 500 एमएल पैकेट अब 29 रुपए की जगह 30 रुपए में मिलेगा। वहीं अमूल गोल्ड के एक लीटर पैकेट की कीमत 69 रुपए से बढ़कर 72 रुपए हो गई है। Mother Dairy ने भी दूध की कीमतों में इसी तरह की बढ़ोतरी की है।