राहुल गांधी के नेतृत्व पर मणिशंकर अय्यर ने फिर उठाए सवाल, कहा- ममता-स्टालिन संभालें कमान

Edited By Updated: 08 May, 2026 01:59 PM

not rahul gandhi mamata stalin should take charge mani shankar aiyar

कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के एक नए बयान ने INDIA गठबंधन के भीतर सुलगती आग को हवा दे दी है। तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा अपने पुराने साथी DMK को दरकिनार कर सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK का समर्थन करने के फैसले पर अय्यर ने कड़ी आपत्ति...

 

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के एक नए बयान ने INDIA गठबंधन के भीतर सुलगती आग को हवा दे दी है। तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा अपने पुराने साथी DMK को दरकिनार कर सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK का समर्थन करने के फैसले पर अय्यर ने कड़ी आपत्ति जताई है।

'राजनीतिक अवसरवाद' का लगाया आरोप

अय्यर ने तमिलनाडु के ताजा घटनाक्रम को घटिया राजनीतिक अवसरवाद यानि की Low Political Opportunism बताया है। उन्होंने कांग्रेस के फैसले को अनैतिक करारते हुए गठबंधन की मर्यादा के बताया है। अय्यर के मुताबिक, महज़ सत्ता के लिए दशकों पुराना साथ छोड़ना कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है।

PunjabKesari

राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

लगातार मिल रही चुनावी हार और सांगठनिक कमजोरी का हवाला देते हुए अय्यर ने सीधे तौर पर राहुल गांधी के नेतृत्व को निशाना साधते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस को पीछे हटकर क्षेत्रीय नेताओं को आगे आने का मौका देना चाहिए। अय्यर ने ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), एम.के. स्टालिन (DMK),अखिलेश यादव (सपा) और तेजस्वी यादव (RJD) का नाम सुझाया है।

क्षेत्रीय दलों को कमान देने की वकालत

अय्यर का मानना है कि क्षेत्रीय नेता अपनी जमीन और जनता की नब्ज को कांग्रेस की तुलना में बेहतर समझते हैं। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन को बचाने और मजबूती देने के लिए इन प्रभावशाली क्षेत्रीय चेहरों को गठबंधन का नेतृत्व सौंपना ही एकमात्र विकल्प बचा है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!