वृद्ध आश्रम में भी मनाया गया लोहड़ी का पर्व, बुजुर्गों में वितरित की सामग्री

Edited By Updated: 13 Jan, 2021 06:35 PM

oldage home celebrate lohri in kathua

लोहड़ी के पर्व के चलते वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति जागृति मंच एवं महिला महाजन सभा की ओर से वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों में गर्म कैप सहित अन्य सामग्री भेंट की।

कठुआ : लोहड़ी के पर्व के चलते वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति जागृति मंच एवं महिला महाजन सभा की ओर से वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों में गर्म कैप सहित अन्य सामग्री भेंट की। सभा की सुषमा महाजन ने कहा कि उनका प्रयास है कि ऐसा काम किया जाए जिससे समाज का हित हो और सामाजिक कार्य हों। इसी के चलते भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। वहीं, बाद में वृद्धों ने लोहड़ी का पर्व मनाया। वृद्धों ने आग जलाकर अध्र्य देते हुए लोहड़ी के पर्व की एक दूसरे को बधाई दी। वहीं, आश्रम में रहने वाले वृद्धों ने उपरोक्त समाज सेवी संस्थाओं के प्रयासों को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों में इस तरह के प्रयास उन्हें भी अपनेपन का एहसास करवाते हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!