कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा जी में लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Updated: 08 Nov, 2022 03:35 PM

on kartik purnima lakhs of devotees took a dip of faith in ganga ji

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के उपलक्ष्य में मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर स्नान किया और दान आदि भी किया।

नेशनल डेस्क: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के उपलक्ष्य में मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर स्नान किया और दान आदि भी किया। देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने मंगलवार सुबह हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर स्नान करना प्रारंभ कर दिया था। प्रशासन एवं पुलिस ने भी स्नान को देखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की थी। हरिद्वार के मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों एवं जोन में बांट कर यातायात व्यवस्था भी लागू की गई है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान साल का आखिरी बड़ा स्नान होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे और साथ ही संयोग से चंद्रग्रहण पड़ने के कारण श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। जिसको देखते हुए पूरे मेला चित्र को 09 जोन और 33 सेक्टरों में बांटकर वहां पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी साथ ही मेला क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया था। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन आंवले का दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!