शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत, डर के मारे 3 दोस्तों ने भी खा लिया जहर

Edited By Updated: 04 Apr, 2021 04:36 PM

painful death of 4 friends who went hunting

उत्तराखंड में टिहरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जंगल में शिकार करने गए 5 युवकों में से 4 की मौत हो गई व एक लापता हो गया। शिकार करते समय एक दोस्त को गलती से गोली लग गई, उसकी मौत से बाकी युवक इस कदर डर गए कि उन्होंने भी जहर खाकर अपनी जान...

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड में टिहरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जंगल में शिकार करने गए 5 युवकों में से 4 की मौत हो गई व एक लापता हो गया। शिकार करते समय एक दोस्त को गलती से गोली लग गई, उसकी मौत से बाकी युवक इस कदर डर गए कि उन्होंने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं एक वहां से भागने में कामयाब हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, जिले के भिलंगना ब्लॉक के थाती-कठुड़ पट्टी क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी पांच दोस्त शनिवार सायं शिकार करने चोलाह तोक के जंगल गए थे जहां शिकार करते समय अचानक निशाना चूकने से एक युवक को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से 19 वर्षीय संतोष पंवार की मृत्यु होने से अन्य युवक डर गए और उनमें से तीन ने कथित तौर पर जहर खा लिया ।

 

ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम को निकले पांचों युवकों के देर रात तक वापस न आने पर घर वालों ने जंगल में उनकी तलाश की तो वहां संतोष सहित अन्य युवक पड़े मिले। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों को ग्रामीण निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौहान ने बताया कि संतोष के अलावा मृतकों में अर्जुन सिंह पंवार (23), पंकज सिंह (24) और सोबन सिंह पंवार (23) शामिल हैं । हालांकि, पांचवें युवक का अभी कुछ पता नहीं है जिसे फरार बताया जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!