भारत से पंगा लेकर चारों तरफ से घिरा पाकिस्तान, BLA ने कई चौकियों पर किया कब्जा

Edited By Updated: 09 May, 2025 01:58 AM

pakistan bla has captured many posts

भारत के "ऑपरेशन सिंदूर" ने पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर पाकिस्तानी सेना  भारतीय  हमलों  से पस्त है, वहीं अंदरूनी मोर्चे पर भी हालात ...

Peshawar: भारत के "ऑपरेशन सिंदूर" ने पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर पाकिस्तानी सेना  भारतीय  हमलों  से पस्त है, वहीं अंदरूनी मोर्चे पर भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारत के साथ जंग के कारण बलूचिस्तान में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन को अब और अधिक बल मिल गया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पुष्टि की है कि उनके लड़ाकों ने बीते 48 घंटों में कोह्लू, माशकी, डेरा बुगती, पंजगुर और तुर्बत  इलाकों में पाकिस्तान सेना की 7 से अधिक चेकपोस्ट्स और एक बड़ा कम्युनिकेशन टॉवर  ध्वस्त  किया है। इन चौकियों पर  बलूच स्वतंत्रता संग्राम के झंडे फहरा दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर पाक सेना को घेर कर आत्मसमर्पण  करवाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कम से कम 21 पाक सैनिकों की मौत और  14 से ज्यादा के घायल होने की खबर है।

 

  •  कोह्लू : 3 चौकियों पर कब्जा, BLA का नियंत्रण
  •  डेरा बुगती : 2 सैन्य अड्डों को उड़ाया गया
  •  तुर्बत : हथियार डिपो में धमाका, सेना का भारी नुकसान
  •  पंजगुर : हेलीकॉप्टर की लैंडिंग साइट पर हमला, उड़ानें रद्द
  •  माशकी : पाकिस्तानी इंटेलिजेंस की पोस्ट जलाकर राख

 
BLA प्रवक्ता ने वीडियो संदेश में कहा,  "भारत के हमलों के बीच पाकिस्तान की सेना अब बाहरी नहीं, अंदरूनी ताकतों से हार रही है। बलूचिस्तान आज़ादी की ओर बढ़ रहा है।" कई रिपोर्टों में बताया गया है कि इन हमलों में खासतौर पर ISI की चौकियों को निशाना बनाया गया है। साथ ही कई संदिग्ध पंजाबी सैनिकों को BLA ने बंदी बनाया है। सूत्रों के अनुसार, एक पाकिस्तानी  सेना की सप्लाई लाइन भी काट दी गई  है।
 
 
 पाकिस्तान पर संकट के चार मोर्चे 

 भारत का सैन्य दबाव:  ऑपरेशन सिंदूर से अब तक 3 पाकिस्तानी एयरबेस तबाह।
 POK में विरोध: मुजफ्फराबाद और कोटली में पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।
 बलूचिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात:  BLA नियंत्रण में कई इलाक़े।
 TTP की बढ़ती गतिविधियां: पेशावर व क्वेटा में विस्फोट।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!