'पापा नीचे आ जाओ...', शराब के नशे में धुत युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, हुई मौत

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 05:49 PM

papa come down   drunk youth climbs water tank

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय युवक शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और उसे उतारने की कोशिश कर रहे थे।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय युवक शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और उसे उतारने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन 3-4 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बीच शुभम की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। ये मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी का है।

शुभम का 5 वर्षीय बेटा पुलिस के माइक से बार-बार आवाजें लगाता रहा "पापा नीचे आ जाओ", लेकिन शुभम ने नहीं मानी। बेटे की आवाजें सुनकर पास खड़े सभी लोगों की आंखे नम हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शुभम पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है। 

शुभम की पत्नी शिवानी का कहना है कि दोनों के बीच पहले ही लिखित समझौता हो चुका था और वह कई सालों से अलग रह रही थी। शिवानी के अनुसार शुभम पहले भी शराब पीकर ऐसी हरकतें करता था। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत शुभम अचानक पानी की टंकी में गिर गया, जब  तक पुलिस की टीमों ने उसे बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!