भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएंगे पार्टी कार्यकर्ता : पूर्व मंत्री गंगा

Edited By Updated: 05 Apr, 2022 09:45 PM

party workers will celebrate the foundation day of bjp

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद इस बार भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

साम्बा : चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद इस बार भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को पार्टी विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने आज इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस उपलक्ष्य पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर की छत पर पार्टी ध्वज लगाएगा। सरोर अड्डा स्थित कार्यालय में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में गंगा ने विजयपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के हर बूथ अध्यक्ष, व शक्ति केंद्र प्रमुख को झंडे वितरित किए।

 

गंगा ने कहा कि मौजूदा वातावरण में देशद्रोही ताकतों को कमजोर करने व करारा जबाव देने के लिए भाजपा का मजबूत होना जरूरी है इसलिए बूथ स्तर पर भाजपा झण्डा लहरा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी। गंगा ने कहा कि भाजपा का हर एक देशभक्त, राष्ट्रवादी कार्यकर्ता अपने घर की छत पर भाजपा का झंडा जरुर लगाए। इस मौके पर भाजपा नेता जयराम शर्मा,ख्अजय शर्मा, अंकुश जम्वाल, अतरेश दत्ता, धीरज शर्मा, अमित दुबे, राहुल गुप्ता, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!