दिल्ली सरकार का एक साल,रामलीला मैदान से 500 नई ई-बसों को हरी झंडी, 12 दिन चलेगा जश्न

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 08:36 PM

delhi bjp government 1 year

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई दिल्ली बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में सरकार के पहले साल के मेगा सेलिब्रेशन का पूरा एक्शन प्लान...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई दिल्ली बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में सरकार के पहले साल के मेगा सेलिब्रेशन का पूरा एक्शन प्लान फाइनल किया गया। तय किया गया है कि 8 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक लगातार 12 दिनों तक राजधानी में कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। खास बात यह है कि 8 फरवरी वही तारीख है, जब पिछले साल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे।

रामलीला मैदान बनेगा जश्न का केंद्र, 500 नई ई-बसों को मिलेगी हरी झंडी

इस जश्न की शुरुआत रविवार, 8 फरवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से होगी। यहां आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करेंगी। दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। राजधानी में पहले से चल रही 3500+ ई-बसों के नेटवर्क को विस्तार मिलेगा। सरकार के एक साल के कामकाज का प्रेजेंटेशन जनता के सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम में बीजेपी के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

 यमुना से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक, एक साल की उपलब्धियां होंगी फोकस में सरकार की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम में बीते एक साल में हुए प्रमुख कार्यों को प्रमुखता से रखा जाएगा, जिनमें शामिल हैं यमुना सफाई और रिवर फ्रंट डेवलपमेंट,ड्रेनेज और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े मास्टर प्लान,सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में सुधार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ग्रीन एनर्जी पर जोर। बीजेपी इसे “विकसित दिल्ली के विजन” के रूप में जनता के सामने पेश करेगी।

घर-घर पहुंचेगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विधायक करेंगे जनसंपर्क

बैठक में सभी बीजेपी विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पहुंचाएं। हर विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां जनता को बताया जाएगा कि पिछले एक साल में सरकार ने क्या-क्या काम किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अभियान सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद बनाने का प्रयास है।

12 दिनों का मेगा प्लान: हर दिन नया विभाग, नया ऐलान

8 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस जश्न के दौरान हर दिन किसी न किसी विभाग से जुड़े नए प्रोजेक्ट लॉन्च होंगे। ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, एजुकेशन, टूरिज्म जैसे सेक्टर्स पर फोकस रहेगा। यमुना क्रूज सर्विस, स्मार्ट ट्रैवल कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, अटल कैंटीन जैसे प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया जाएगा। 20 फरवरी को फाइनल रिपोर्ट कार्ड और बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। यह आयोजन 27 साल बाद दिल्ली में बनी बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!