IMD Rain Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में दिखेगा 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' का ट्रेलर

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 09:14 AM

imd rain alert rain in several states including delhi western disturbance

फरवरी की तपिश के बीच उत्तर भारत के आसमान ने अचानक अपनी रंगत बदल ली है। दिल्ली की सुबह आज सूरज की किरणों से नहीं, बल्कि बादलों की गड़गड़ाहट और ठंडी फुहारों के साथ हुई। पिछले कुछ दिनों से 30 डिग्री के पार जा रहे पारे पर इस बेमौसम बारिश ने लगाम लगा दी...

 नेशनल डेस्क: फरवरी की तपिश के बीच उत्तर भारत के आसमान ने अचानक अपनी रंगत बदल ली है। दिल्ली की सुबह आज सूरज की किरणों से नहीं, बल्कि बादलों की गड़गड़ाहट और ठंडी फुहारों के साथ हुई। पिछले कुछ दिनों से 30 डिग्री के पार जा रहे पारे पर इस बेमौसम बारिश ने लगाम लगा दी है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होते ही राजधानी समेत नोएडा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में न सिर्फ बूंदाबांदी हुई, बल्कि कुछ जगहों पर ओले गिरने से मौसम में फिर से हल्की सिहरन लौट आई है।

सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ: क्या है मौसम विभाग का अनुमान?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों से टकराया है, जिसका असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। बुधवार को पूर्वी राजस्थान के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, वहीं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं अगले कुछ दिनों तक माहौल को ठंडा रखेंगी।

दिल्ली-NCR का मिजाज: छाए रहेंगे बादल
राजधानी दिल्ली में आज दिनभर धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दोपहर में गरज-चमक के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। हालांकि इस बारिश से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन देखने के बाद, यह बदलाव दिल्लीवासियों के लिए राहत लेकर आया है।

तापमान का उतार-चढ़ाव: कब लौटेगी गर्मी?
मौसम का यह 'कूलिंग ब्रेक' ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले दो दिनों तक छिटपुट बारिश और बादलों की वजह से पारा गिरा रहेगा, लेकिन जैसे ही यह विक्षोभ आगे बढ़ेगा, गर्मी दोबारा वापसी करेगी। अनुमान है कि अगले पांच दिनों के भीतर तापमान में फिर से 3 डिग्री सेल्सियस तक की उछाल देखने को मिल सकती है। फिलहाल, राजस्थान से लेकर जम्मू-कश्मीर तक मौसम का यह लुका-छिपी वाला खेल जारी रहने वाला है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!