गोवा में नए साल के स्वागत के लिए समुद्र तटों पर उमड़े लोग, आधी रात में सड़कों पर लगा लंबा जाम

Edited By Updated: 01 Jan, 2023 12:51 PM

people throng beaches to welcome new year in goa

गोवा में रविवार आधी रात के बाद विभिन्न बीच की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात जाम देखा गया और नए साल का स्वागत करने के लिए लाखों लोग समुद्र किनारे पहुंचे।

 

नेशनल डेस्क: गोवा में रविवार आधी रात के बाद विभिन्न बीच की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात जाम देखा गया और नए साल का स्वागत करने के लिए लाखों लोग समुद्र किनारे पहुंचे। कुछ बीच पर रात 12 बजते ही आतिशबाजी की गई और पर्यटकों को नए साल का उत्साह के साथ स्वागत करते देखा गया।

गोवा की कैथलिक आबादी ने गिरजाघरों में आधी रात को प्रार्थना सभाओं में भाग लिया, वहीं क्लब और रेस्तराओं में संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तरी गोवा में कालनगुट, बागा, सिंक्वेरिम, मोरजिम और केरी समेत विभिन्न तटों की ओर जाने वाले रास्तों पर कारों की लंबी कतार देखी गई।

हालांकि, पालोलिम और कोलवा समेत दक्षिणी गोवा के अनेक बीच पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने समुद्र तटों पर कड़ी निगरानी रखी। हमने समारोहों से पहले असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी।'

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!