Petrol Price Hike : पेट्रोल ₹100, डीजल 90 के पार... इस राज्य में बढ़ने जा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 06:27 PM

petrol and diesel prices are set to rise in this state

हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसको लेकर विधानसभा में ‘हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026’ पास कर दिया...

नेशनल डेस्क : हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसको लेकर विधानसभा में ‘हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026’ पास कर दिया गया। सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से मिलने वाली राशि अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण पर खर्च की जाएगी।

विपक्ष के विरोध के बीच बिल पास

सोमवार (23 मार्च) को विधानसभा में इस विधेयक पर चर्चा हुई। विपक्ष ने इसका जोरदार विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने बिल को पारित करा लिया। विपक्ष का कहना है कि पहले से महंगाई झेल रही जनता पर यह फैसला अतिरिक्त बोझ डालेगा।

अब पेट्रोल-डीजल कितने महंगे होंगे?

विपक्ष के मुताबिक इस बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 90 रुपए प्रति लीटर से ऊपर और पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच सकता है। पहले से ही राज्य में पेट्रोल पर 17% और डीजल पर 13.9% टैक्स लगाया जा रहा है। ऐसे में 5 रुपए की बढ़ोतरी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेगी।

खाद्य वस्तुओं से लेकर किराए तक बढ़ेगा असर

विपक्ष ने चेतावनी दी है कि इस फैसले का असर सिर्फ ईंधन तक सीमित नहीं रहेगा। खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं, निर्माण कार्य महंगे हो सकते हैं और किसानों की फसलों की ढुलाई लागत भी बढ़ेगी। इसके अलावा बस किराया बढ़ने और पर्यटन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

सीएम सुक्खू का जवाब: कमजोर वर्ग के लिए जरूरी कदम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक मदद देना है। उन्होंने कहा कि इस उपकर से मिलने वाली पूरी राशि अनाथ और विधवा वेलफेयर फंड में जाएगी, जिसका उपयोग सीधे जरूरतमंदों की सहायता में किया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में अभी भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक हैं।

विपक्ष का वॉकआउट, अब राज्यपाल की मंजूरी बाकी

विधेयक पारित होने के बाद विपक्ष ने विरोध स्वरूप सदन से वॉकआउट कर दिया। अब इस बिल को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही यह कानून लागू हो जाएगा और पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!