'भारत में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम...', केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा

Edited By Updated: 28 Mar, 2026 01:52 AM

petrol and diesel prices have not risen in india

भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई: अमित शाह नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि एलपीजी सिलेंडर या ईंधन की कोई कमी नहीं है और भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक तेल की...

नेशनल डेस्क : भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई: अमित शाह नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि एलपीजी सिलेंडर या ईंधन की कोई कमी नहीं है और भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत आपूर्ति तथा कीमतों को बनाए रखने में कामयाब रहा है।

नरेन्द्र मोदी सरकार पर भरोसा रखने का आग्रह करते हुए शाह ने कहा कि जब दुनिया भर में खुदरा कीमतें बढ़ रही हैं, तब भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। 'टाइम्स नाउ समिट' पर एक साक्षात्कार में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने कहा, ''हम देश में सामान्य कामकाज जारी रखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि भारत पहले 27 देशों से ईंधन आयात करता था, लेकिन अब वह 42 देशों से आयात करता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने खुलेआम घुसपैठ को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में ऐसे लोगों को सबसे अधिक नागरिकता दी गई है, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान उसी राज्य से सबसे अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!