Edited By Sahil Kumar,Updated: 28 Jun, 2026 12:23 PM

EPFO सदस्यों के लिए राहत की खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी सर्विस को पहले से आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को बहुत जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद...
नेशनल डेस्कः EPFO सदस्यों के लिए राहत की खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी सर्विस को पहले से आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को बहुत जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कर्मचारी अपना PF का पैसा बैंक खाते की तरह आसानी से निकाल सकता है। यानी, इसके लागू होने के बाद लोग UPI और ATM के जरिए अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे।
UPI और ATM से निकासी
इस नई सुविधा के तहत कर्मचारी अपने PF के पैसों को आसानी से UPI और ATM के जरिए निकाल सकेंगे। इसके लिए EPFO ने एक नए सिस्टम को कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)के साथ मिलकर बनाया है, जिसकी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। इस व्यवस्था के तहत EPFO ने UPI और ATM के जरिए पैसे निकलने की कोई नई सीमा तय नहीं की है। फिलहाल मौजूदा नियमों के अनुसार, कर्मचारी अपने PF का 75% भाग निकाल सकते हैं।
PF ATM कार्ड
रिपोर्ट्स के अनुसार, EPFO एक विशेष प्रकार का PF ATM कार्ड भी जारी कर सकता है, जो डेबिट कार्ड की तरह ही काम करेगा और जिसके द्वारा ATM से PF खाते की राशि निकाल सकेंगे। फिलहाल, इस संबंध में अभी अंतिम घोषणा होना बाकी है।
OTP वेरिफिकेशन
नई डिजिटल व्यवस्था से कर्मचारी आसानी से अपने PF के पैसों को निकाल पाएंगे और लोगों को ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट में लगने वाला लंबा इंतजार खत्म होगा। इसके लिए सबसे पहले सदस्य को आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन कराना होगा, जिसके बाद ही UPI और ATM से पैसे निकाल सकते हैं।
जरुरी शर्तें
इस सुविधा का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों का UAN आधार से लिंक होना चाहिए। इसके साथ-साथ EPFO पोर्टल पर बैंक खाता, पैन कार्ड, IFSC कोड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकारी अपडेट होनी चाहिए।