दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने टियागो को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौ'त

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 08:56 PM

horrific road accident on delhi dehradun expressway

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। हरिद्वार जा रहे सोनीपत के एक परिवार की टियागो कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऐसी टक्कर...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। हरिद्वार जा रहे सोनीपत के एक परिवार की टियागो कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऐसी टक्कर मारी कि कार करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इस भीषण दुर्घटना में प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, सुदेश और मासूम शिवांश की मौत हो गई है।

गलत दिशा में कार बैक करना बना मौत का कारण
जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के मंढोरा गांव के दो परिवार अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हलगोया कट के पास टियागो चालक जयदेव से निर्धारित कट छूट गया, जिसे पकड़ने के लिए वह एक्सप्रेसवे पर ही वाहन को पीछे (बैक) करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टियागो चालक ने कार बैक करते समय कोई चेतावनी संकेत या डिपर नहीं दिया था, वहीं स्कॉर्पियो की रफ्तार भी बेहद अधिक थी।

CCTV में कैद हुई रूह कंपा देने वाली घटना
यह पूरी घटना एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टियागो कार दो बार डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुट गईं।

दम घुटने से हुई मौत, जांच कमेटी गठित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतकों की पसलियां टूटने के कारण उनके फेफड़ों और श्वसन तंत्र को गंभीर चोट पहुंची, जिससे दम घुटने के कारण चारों की मौत हुई। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति दुर्घटना के कारणों और ब्लैक स्पॉट की जांच करेगी।

अस्पताल में स्कॉर्पियो चालक, पुलिस की नजर
स्कॉर्पियो चालक प्रवीण का इलाज सहारनपुर के जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हादसे के वक्त वह शराब के नशे में था। जिला प्रशासन ने परिजनों की मांग पर रात में ही पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके गांव मंढोरा रवाना कर दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!