PM Modi Birthday: 2014 से अब तक, हर साल अलग अंदाज़, पटेल स्टैच्यू से लेकर कूनो पार्क तक... कैसे और कहां मनाया जन्मदिन?

Edited By Updated: 17 Sep, 2025 08:49 AM

pm modi birthday how pm modi celebrated every birthday from 2014 to 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने हर बार अपना जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया है। कभी अपनी मां के साथ तो कभी किसी बड़ी परियोजना का उद्घाटन करके। पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन को...

नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने हर बार अपना जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया है। कभी अपनी मां के साथ तो कभी किसी बड़ी परियोजना का उद्घाटन करके। पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन को हमेशा देश को आगे ले जाने और नई शुरुआत करने का जरिया बनाया है। आइए जानते हैं 2014 से 2024 तक उनके जन्मदिनों की पूरी कहानी।

मां का आशीर्वाद और सेवा का संकल्प

2014 (64वां जन्मदिन): प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला जन्मदिन उन्होंने गुजरात में अपनी मां हीराबेन के साथ मनाया। मां ने उन्हें 5001 रुपये दिए जिसे पीएम ने जम्मू-कश्मीर के पीएम राहत कोष में दान कर दिया। इस मौके पर देशभर में सेवा सप्ताह, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

PunjabKesari

2016 (66वां जन्मदिन): एक बार फिर गुजरात जाकर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में भाग लिया और 4817 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

2017 (67वां जन्मदिन): उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया। इस दिन को बीजेपी ने 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया।

2019 (69वां जन्मदिन): उन्होंने अपना जन्मदिन गुजरात के केवड़िया में मनाया। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध का दौरा किया और अपनी मां के साथ भोजन भी किया।

PunjabKesari

विकास और पर्यावरण का संदेश

2015 (65वां जन्मदिन): 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में लगी शौर्यांजलि प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।

2018 (68वां जन्मदिन): अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बच्चों से मिले और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वाराणसी को 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी दी।

2022 (72वां जन्मदिन): यह जन्मदिन यादगार रहा जब उन्होंने नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।

2023 (73वां जन्मदिन): इस दिन पीएम मोदी ने 'यशोभूमि' के नाम से मशहूर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC) का उद्घाटन किया। साथ ही पारंपरिक कारीगरों के लिए 'विश्वकर्मा योजना' की भी शुरुआत की।

PunjabKesari

कोरोना काल और जन्मदिन का नया रूप

2020 (70वां जन्मदिन): कोरोना महामारी के कारण इस जन्मदिन पर कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। बीजेपी ने देशभर में 70 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण बांटे और अस्पतालों में प्लाज्मा डोनेशन कैंप लगाए।

2021 (71वां जन्मदिन): वर्चुअली बधाई संदेश प्राप्त किए। इसी दिन भारत ने ढाई करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।

साल 2024 का जन्मदिन

PunjabKesari

2024 (74वां जन्मदिन): यह दिन बीजेपी के लिए खास था क्योंकि यह सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने का भी दिन था। पीएम ने ओडिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और 'सुभद्रा योजना' का शुभारंभ किया।

PunjabKesari

मोदी @75: मध्य प्रदेश में पीएम मित्र पार्क

इस साल अपने 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले में रहेंगे जहां वह PM MITRA पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस पार्क का उद्देश्य देश को टेक्सटाइल हब बनाना और रोजगार को बढ़ावा देना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!