PM Dhan Dhaanya Yojana: PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू हुई प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 07:58 PM

pm modi gave a big gift to the farmers prime minister dhan dhaanya agriculture

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसानों के लिए दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1,100...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसानों के लिए दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1,100 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं का कुल निवेश 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी मौजूद थे।

पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत का कृषि निर्यात लगभग दोगुना हो गया है। अनाज का उत्पादन 900 लाख मीट्रिक टन से अधिक पहुंच गया, वहीं फल और सब्जियों का उत्पादन 640 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि नई योजनाएं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन किसानों की आय और उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेंगी। सरकार इन योजनाओं पर करीब 35 हजार करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।

पीएम मोदी ने किसानों के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेती और किसान हमेशा देश की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं, और बदलते समय के अनुसार सरकार का सहयोग लगातार मिलता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने से पहले उन्हें किसानों और मछुआरों से बातचीत करने का मौका मिला और उन्होंने कृषि क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के अनुभव भी सुने।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आकांक्षी जिलों की सफलता इस बात का उदाहरण है कि जब वंचितों और पिछड़ों को प्राथमिकता दी जाती है, तो परिणाम भी बेहतर होते हैं। इन जिलों में मातृ मृत्यु दर घटने के साथ बच्चों का स्वास्थ्य और शिक्षा का स्तर सुधरा है।


केंद्रीय कृषि मंत्री का बयान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों पर यूरिया के बढ़े हुए दाम का बोझ नहीं डाला। उन्होंने कहा कि संस्थागत ऋण, फसल बीमा जैसी योजनाओं से किसानों को लगातार मदद मिल रही है। इसके अलावा, दलहन आत्मनिर्भर मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के माध्यम से किसानों और अंत्योदय जिलों को सीधे लाभ मिलेगा। शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और विज़न की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश के किसानों का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है और हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!