PM मोदी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति से की बातचीत, आपसी संबंधों को ऊंचाइयों तक ले जानें पर जताई सहमति

Edited By Updated: 30 Jan, 2026 09:20 PM

pm modi held talks with the acting president of venezuela

अमेरिका के साथ जारी तनाव के माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति से बातचीत की है। इस वार्ता के बाद पीएम ने कहा कि दोनों देशों ने आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई है। बातचीत में द्विपक्षीय...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति जताई। अमेरिकी बलों के वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने और देश से बाहर ले जाने के बाद यह पहली बार है, जब दोनों नेताओं ने बात की है।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैंने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की।'' उन्होंने लिखा, ''हम सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा एवं व्यापक बनाने पर सहमत हुए हैं, ताकि आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।''

रोड्रिगेज ने पांच जनवरी को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाला था। यह घटनाक्रम अमेरिकी सेना के उनके पूर्ववर्ती मादुरो को पकड़कर न्यूयॉर्क ले जाए जाने के दो दिन बाद हुआ था। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और जन-संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में भारत-वेनेजुएला साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा 'ग्लोबल साउथ' के लिए अपने घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर जोर दिया। 'ग्लोबल साउथ' से तात्पर्य उन देशों से है, जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित या अविकसित के रूप में जाना जाता है। ये देश मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!