वैक्सीन सर्टिफिकेट पर फिर से दिखेगी पीएम मोदी की तस्वीर, केंद्र सरकार बना रही योजना

Edited By Updated: 26 Mar, 2022 01:18 PM

pm modi s picture will be displayed again on vaccination certificates

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही केंद्र सरकार इन राज्यों में कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का प्रकाशन फिर से शुरू करने की योजना बना रही है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही केंद्र सरकार इन राज्यों में कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का प्रकाशन फिर से शुरू करने की योजना बना रही है। चुनाव की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आठ जनवरी को पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में टीकाकरण प्रमाणपत्रों से मोदी की तस्वीर हटा दी गई थी।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इन राज्यों में कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर की छपाई को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है। सूत्र की मानें तो, ''इन पांच राज्यों में लोगों को दिए जा रहे कोविड-19 प्रमाणपत्रों में प्रधानमंत्री की तस्वीर को शामिल करने के लिए को-विन मंच पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।''
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!