U-19 टीम के वर्ल्ड कप फाइनल जीतने पर गदगद PM मोदी, बोले- चमक उठी भारत के क्रिकेट की प्रतिभा

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 10:18 PM

pm modi was overjoyed after the u 19 team won the world cup final

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भारत ने जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को को 100 रन से हराकर छठी बार इस खिताब को अपने नाम किया।...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भारत ने जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को को 100 रन से हराकर छठी बार इस खिताब को अपने नाम किया। भारतीय जीत के नायक 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे टीम ने नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोदी ने टीम के असाधारण कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।


मोदी ने 'एक्स पर लिखा, ''भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है।'' उन्होंने कहा, '' विश्व कप घर लाने वाले अंडर-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया।'' उन्होंने कहा, ''यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'' 

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भारत के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, '' हमारी युवा-शक्ति टीम का शानदार प्रदर्शन। विश्व चैंपियन बनने पर लड़कों को बधाई। उन्होंने सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा, ''फाइनल में शानदार पारी खेलने के लिए बिहार के स्वर्णिम लड़के वैभव सूर्यवंशी को विशेष बधाई।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!