एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, दिल्ली मेट्रो को भी मिलेगी बिजली

Edited By Updated: 06 Jul, 2020 04:12 PM

pm modi will inaugurate asia largest solar plant

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जुलाई को एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। यह सोलर प्लांट रीवा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर गुढ़ में स्थापित है। मध्यप्रदेश के रीवा में बने इस सोलर प्लांट से दिल्ली मेट्रो...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जुलाई को एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। यह सोलर प्लांट रीवा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर गुढ़ में स्थापित है। मध्यप्रदेश के रीवा में बने इस सोलर प्लांट से दिल्ली मेट्रो को भी बिजली सप्लाई होगी। इस सोलर प्लांट की क्षमता 750 मेगावट बिजली उत्पादन का है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को नई दिल्ली में कहा कि राज्य में स्थापित रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना को प्रधानमंत्री 10 जुलाई को उद्धाटन करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिल्ली दौरे में प्रधानमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है। यह सोलर प्लांट जनवरी 2020 में ही चालू हो गया था लेकिन पीएम मोदी के पास समय नहीं होने के कारण अभी इसका लोकार्पण नहीं हो पाया था। इससे दिल्ली मेट्रो को 24 फीसदी बिजली बेची जाएगी। प्लांट के अंदर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के लिए 3 यूनिट हैं। तीनों इकाइयों से 250-250 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!