शिवसेना नेता ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके से की मुलाकात, बोले- आंदोलन करना लोकतांत्रिक अधिकार

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 12:53 AM

shiv sena leader meets cjp founder abhijit dipke

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बच्चु कडू ने बृहस्पतिवार को छत्रपति संभाजीनगर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बच्चु कडू ने बृहस्पतिवार को छत्रपति संभाजीनगर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की। कडू ने साफ किया कि वह दीपके से निजी तौर पर मिलने आए हैं, न कि सरकार या अपनी पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर। शिवसेना नेता ने कहा, ''मैं यहां एक आंदोलनकारी के तौर पर, दूसरे आंदोलनकारी से मिलने आया हूं।''

कडू दिव्यांगों और किसानों के अधिकारों के लिए विरोध-प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इसे निजी मुलाकात बताया और कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए दीपके को बधाई दी जानी चाहिए।

दीपके को मिल रही धमकियों के बारे में पूछे जाने पर कडू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को उन लोगों से बात करनी चाहिए, जो धमकियां दे रहे हैं और ''गलत व्यवहार'' कर रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए कडू ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आंदोलन करना कोई अपराध नहीं है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!