भारत का अब सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन,तस्वीरों में देखें इसकी भव्यता

Edited By Updated: 20 Sep, 2025 11:07 AM

pm modi will inaugurate india s largest cruise terminal

पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई के बैलार्ड पियर में बने भारत के सबसे बड़े और आधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल देश के तटीय पर्यटन और समुद्री यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

नेशनल डेस्क: पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई के बैलार्ड पियर में बने भारत के सबसे बड़े और आधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल देश के तटीय पर्यटन और समुद्री यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल क्या है?

यह टर्मिनल लगभग 4,15,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला हुआ है। MICT हर साल करीब दस लाख यात्रियों को सर्विस देने में सक्षम है। यहाँ एक साथ 5 बड़े क्रूज जहाज ठहर सकते हैं। टर्मिनल में 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को जल्दी और सुविधाजनक सेवा मिलेगी।

PunjabKesari

टर्मिनल का देश के लिए महत्व

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि मुंबई का समुद्री इतिहास बहुत समृद्ध रहा है। यह टर्मिनल प्रधानमंत्री मोदी के विजन के तहत भारत को एक आधुनिक, विश्वस्तरीय क्रूज हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मुंबई एक प्रमुख क्रूज पर्यटन केंद्र बन जाएगा।

साथ में शुरू हुई अन्य परियोजनाएं

  • विक्टोरिया डॉक पर नवीनीकृत फायर मेमोरियल
  • पोर्ट हाउस और इवेलिन हाउस पर हेरिटेज लाइटिंग
  • सागर उपवन गार्डन का विकास

PunjabKesari

ये परियोजनाएं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी।

क्रूज पर्यटन को मिलेगा बड़ा सहयोग

इस टर्मिनल के बाद भारत में क्रूज पर्यटन को नया जीवन मिलेगा। यह न केवल देश के अंदरूनी यात्रियों बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। इससे आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!