ममता ने पीएम मोदी पर कसा तंज- 'मोदी का झालमुरी खरीदना सिर्फ एक नाटक, कैमरा पहले से तैयार था!'

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 06:32 PM

pm s stopover to buy  jhalmuri  is a  drama  mamata

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अचानक "झालमुरी" खरीदने के लिए रुकना "नाटक" था। ममता की यह टिप्पणी मोदी के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान बिना तय...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अचानक "झालमुरी" खरीदने के लिए रुकना "नाटक" था। ममता की यह टिप्पणी मोदी के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान बिना तय कार्यक्रम के एक जगह रुककर "झालमुरी" खरीदने के एक दिन बाद आई है।

PunjabKesari

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने बीरभूम जिले के मुरारई विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, "यह सब नाटक है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पूर्व में तय कार्यक्रम के बिना अचानक रुके, उस समय वहां कैमरा कैसे मौजूद था? पूरा वाकया पहले से तय था। उन्हें जेब में 10 रुपये का नोट लिए देखा गया। क्या इस पर विश्वास किया जा सकता है?"

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!