पंजाब केसरी पर कार्रवाई को लेकर प्रताप बाजवा का कड़ा बयान, AAP पर साधा निशाना

Edited By Updated: 16 Jan, 2026 06:35 AM

pratap bajwa issues strong statement regarding action against punjab kesari

पंजाब में विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के खिलाफ FIR, छापे और विज्ञापन ब्लॉक जैसी कार्रवाइयां एक स्पष्ट पैटर्न दर्शाती हैं।

बाजवा ने कहा, "भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी राज्य की शक्ति का उपयोग प्रेस को दबाने के लिए कर रही है। मैं पंजाब केसरी के साथ पूरी तरह खड़ा हूँ।"

उन्होंने वॉल्टर क्रॉन्काइट के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा, “प्रेस की स्वतंत्रता केवल लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खुद लोकतंत्र है।” उन्होंने आगे कहा कि वही लोकतंत्र जिसने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को अवसर दिया, अब उसी लोकतंत्र को गला घोंटा जा रहा है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!