बिहार में जीत से पहले जश्न में डूबे NDA और BJP के कार्यकर्ता, शुरु की 501 किलो लड्डू बनाने की तैयारी, Video Viral

Edited By Updated: 12 Nov, 2025 02:57 PM

preparations to make 501 kg of laddus started in bihar video goes viral

बिहार में 14 तारीख को विधानसभा चुनाव के नतीजें आने हैं। इन नतीजों से पहले राजधानी पटना में जश्न का माहौल बनने लगा है। दरअसल एग्जिट पोल के नतीजों में NDA की जीत और बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना जताई गई है।

नेशनल डेस्क: बिहार में 14 तारीख को विधानसभा चुनाव के नतीजें आने हैं। इन नतीजों से पहले राजधानी पटना में जश्न का माहौल बनने लगा है। दरअसल एग्जिट पोल के नतीजों में NDA की जीत और बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना जताई गई है।

<

>

 पटना में शुरु हुई लड्डू बनाने की तैयारी

एग्जिट पोल के मजबूत अनुमानों के चलते बिहार बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वोटिंग से दो दिन पहले ही जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटना में भाजपा कार्यकर्ता मिलकर बड़ी संख्या में लड्डू तैयार कर रहे हैं।

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे NDA की जीत के उपलक्ष्य में कुल 501 किलोग्राम लड्डू बनाने में जुटे हुए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्यकर्ता उत्साह के साथ मिठाई बनाने में व्यस्त दिख रहे हैं।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के अनुमान?

बिहार की 243 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों पर बहुमत आवश्यक है। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक NDA को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है। वहीं महागठबंधन को 100 सीटों के आसपास ही सिमट जाने का अनुमान दिख रहा है। NDA खेमे का यह जश्न एग्जिट पोल के नतीजों पर उनके आत्मविश्वास को साफ दर्शाता है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!