भारत और गाय के बारे में कमेंट कर फंसी UAE की प्रिंसेस, मांगनी पड़ी माफी

Edited By Updated: 02 May, 2020 05:00 PM

princess of uae trapped by statement on cow had to be clarified

संयुक्‍त अरब अमीरात की प्रिंसेस हेंद अल कासिमी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं । प्रिंसेस हेंद कोरोना संकट के बीच भारत में कथित रूप से मुसलमानों ...

दुबईः संयुक्‍त अरब अमीरात की प्रिंसेस हेंद अल कासिमी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं । प्रिंसेस हेंद कोरोना संकट के बीच भारत में कथित रूप से मुसलमानों के खिलाफ बढ़ रही नफरत के खिलाफ अभियान चला रही हैं। प्र‍िंसेस सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट करके वार और पलटवार कर रही हैं। इस बीच शुक्रवार को गाय को लेकर भारत पर हमला करना उनको महंगा पड़ गया और उन्‍हें सफाई देनी पड़ी। राजकुमारी ने अमेरिका में कुत्‍ते को लेकर लोगों के बर्ताव के बहाने भारत पर निशाना साधा। हेंद अल कासिमी ने कहा, 'भारत में लोग इंसान से ज्‍यादा गाय के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करते हैं।'

 

उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कॉमेंट की बाढ़ आ गई। दिनेश नाम के यूजर ने लिखा, 'भारत और हिंदुओं के खिलाफ जिस तरह का जहर आप पिछले कुछ सप्‍ताह में खाड़ी देशों में फैला रही हो, यह लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मैं यूएई के किंग से अपील करता हूं कि वह इस घृणा फैलाने वाली महिला के खिलाफ ऐक्‍शन लें।' एक अन्य यूजर कुमार पवन ने लिखा, 'कौन हमारे देश के बारे कह रहा है? आप केवल अपने लोगों और देश का ध्‍यान रखिए। हम भारत में शांति के साथ रह रहे हैं। केवल कुछ घटनाओं को पूरे देश के हालात नहीं बताया जा सकता है।'

 

हालांकि कुछ ऐसे भी थे जिन्‍होंने राजकुमारी के बयान का समर्थन किया। बढ़ते विवाद को राजकुमारी को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्‍होंने सफाई दी। प्रिंसेस हेंद अल कासिमी ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने कभी गाय के पूजा की आलोचना नहीं की। मैंने एक तथ्‍य रखा था। गाय की एक देवता की तरह से पूजा होती है और हिंदू धर्म शांति का पाठ पढ़ाता है। लेकिन लोगों का एक नया हिंसात्‍मक राजनीतिक समूह अल्‍पसंख्‍यकों को गाली दे रहा है। यह हिंदू धर्म, इस्‍लाम, यहूदी और ईसाई धर्म में गलत है।'

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!