July 31 Holiday: 31 जुलाई को राज्य में राजकीय अवकाश घोषित, सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 12:41 PM

punjab government july 31 gazetted holiday shaheed udham singh

पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को याद करते हुए 31 जुलाई को पूरे राज्य में राजकीय अवकाश (गज़टेड हॉलिडे) घोषित किया है। इस निर्णय के तहत राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी इकाइयां...

नेशनल डेस्क: पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को याद करते हुए 31 जुलाई को पूरे राज्य में राजकीय अवकाश (गज़टेड हॉलिडे) घोषित किया है। इस निर्णय के तहत राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी इकाइयां बंद रहेंगी।

सरकार की ओर से इस बाबत एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह फैसला शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस को जनमानस से जोड़ने और नई पीढ़ी को उनके बलिदान की महत्ता से अवगत कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

सिर्फ अवकाश ही नहीं, राज्य सरकार ने ऊधम सिंह को स्थायी श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से भवानीगढ़-सुनाम मार्ग का नाम भी "शहीद ऊधम सिंह मार्ग" रखने का ऐलान किया है।

इसकी जानकारी पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार, 31 जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस सड़क नामकरण समारोह में संयुक्त रूप से भाग लेंगे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!