Air India : हवा में थमी धड़कनें! एयर इंडिया के विमान में आई बड़ी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 10:31 PM

a major technical fault occurred in an air india aircraft

एयर इंडिया के एक पायलट ने सोमवार को एक बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल स्विच में खराबी की शिकायत के बाद संबंधित विमान को सेवा से बाहर कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि यह पायलट उड़ान संख्या एआई 132 लेकर लंदन से बेंगलुरु आया था। आज बेंगलुरु हवाई अड्डे पर...

नेशनल डेस्कः एयर इंडिया के एक पायलट ने सोमवार को एक बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल स्विच में खराबी की शिकायत के बाद संबंधित विमान को सेवा से बाहर कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि यह पायलट उड़ान संख्या एआई 132 लेकर लंदन से बेंगलुरु आया था। आज बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसने फ्यूल स्विच में खराबी की शिकायत की।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, 'हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने एक बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की जानकारी दी थी। इस प्राथमिक जानकारी के बाद हमने संबंधित विमान को सेवा से बाहर कर दिया है।' बयान में कहा गया है कि वह विमान बनाने वाली कंपनी से प्राथमिकता के आधार पर इसकी जांच कराएगी। इसके बारे में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी जानकारी दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की प्राथमिक जांच में पाया गया था कि फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद होने के कारण इंजन तक ईंधन की आपूर्ति नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ था। दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग कंपनी का ही 787 ड्रीमलाइनर था। उड़ान संख्या एआई 171 ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी।

उड़ान भरते ही वह नीचे आने लगी और एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की इमारत से टकरा गई। उस हादसे में चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। जमीन पर मौजूद 19 लोग भी दुर्घटना में मारे गये थे। प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद हादसे के बाद 'डीजीसीए के निर्देश पर एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की गयी थी, लेकिन कोई खामी नहीं पायी गयी थी'। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!