Edited By Radhika,Updated: 30 Mar, 2026 06:18 PM

आदमी पार्टी के संसद राघव चड्डा ने हाल ही में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर स्थित 'उड़ान यात्री कैफे' का दौरा किया और वहां मात्र ₹10 में चाय का आनंद लिया। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों संसद में हवाई अड्डे पर...
नेशनल डेस्क: आदमी पार्टी के संसद राघव चड्डा ने हाल ही में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर स्थित 'उड़ान यात्री कैफे' का दौरा किया और वहां मात्र ₹10 में चाय का आनंद लिया। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों संसद में हवाई अड्डे पर महंगे खाने- पीने का मुद्दा उठाया था। इसी संबंध में अब राघव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "सब खुश हैं, सब एक ही बात कह रहे हैं- जेब पर आसान, अच्छी सेवा और पैसे की सही कीमत (Value for money)।" इस वीडियो में यात्री एयरपोर्ट पर मिलने वाले सस्ते विकल्पों को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
<
>
क्या है 'उड़ान यात्री कैफे' पहल?
यह कैफे नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की एक संयुक्त पहल है। इसका मुख्य मकसद मिडिल क्लास और बजट यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर साफ-सुथरा और अच्छी क्वालिटी का भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। इससे पहले, हवाई अड्डों पर पानी की बोतल ₹100 और समोसे ₹150 से ₹200 के बीच मिलते थे, जो आम यात्रियों के लिए काफी महंगे साबित होते थे। 'उड़ान यात्री कैफे' ने इस धारणा को बदलकर चाय और बुनियादी स्नैक्स की कीमतें बाजार के बराबर ला दी हैं।
भविष्य की योजना
पहला 'उड़ान यात्री कैफे' दिसंबर 2024 में कोलकाता एयरपोर्ट पर खोला गया था। इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, सरकार ने साल 2026 तक देश के सभी प्रमुख AAI-संचालित हवाई अड्डों पर इसे विस्तार देने की योजना बनाई है। यह पहल न केवल यात्रियों का खर्च कम कर रही है, बल्कि हवाई यात्रा को आम आदमी के लिए और अधिक सुविधाजनक बना रही है।