18 दिसंबर को अमेठी दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, यूपी चुनाव को देखते हुए बेहद अहम

Edited By Updated: 14 Dec, 2021 05:43 PM

rahul gandhi and priyanka gandhi will go on amethi tour on december 18

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 18 दिसंबर को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आ रहे है । इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। प्रियंका उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। जिला कांग्रेस...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 18 दिसंबर को अमेठी के एक दिन के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। प्रियंका उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता डा अरविंद चर्तुवेदी ने बताया कि राहुल गांधी 18 दिसंबर को सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी पहुचेंगे, वे यहां एक दिन रूकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी उनके दौरे का विस्तृत विवरण नही आया हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से 55120 मतों चुनाव हारने के बाद दूसरी बार अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी 15 वर्षो तक यहां से सांसद रहे। कोरोना महामारी के दौरान भी राहुल ने यहां राहत सामग्री भेजी थी उप्र विधान सभा चुनाव क़ो देखते राहुल गांधी का अमेठी का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अमेठी लोकसभा क्षेत्र गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता था, अमेठी संसदीय क्षेत्र मे पांच विधानसभा सीटें है जिसमें अमेठी, जगदीशपुर, सलोन और तिलोई पर भाजपा का कब्जा है जबकि गौरीगंज विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के पास है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!