संसद बना अखाड़ा! प्रियंका गांधी बोलीं- स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं प्रधानमंत्री

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 06:41 PM

priyanka gandhi vadra statement on parliament deadlock 2026

संसद के बजट सत्र 2026 में जारी भारी गहमागहमी के बीच कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री में सदन का सामना करने की "हिम्मत" नहीं है और वे...

नेशनल डेस्क: संसद के बजट सत्र 2026 में जारी भारी गहमागहमी के बीच कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री में सदन का सामना करने की "हिम्मत" नहीं है और वे स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं।

स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं पीएम

संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री के जवाब के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा"प्रधानमंत्री स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि बेंच के सामने तीन महिलाएं खड़ी थीं। यह क्या बकवास है? चर्चा इसलिए नहीं हो रही क्योंकि सरकार चर्चा चाहती ही नहीं है।" यह बयान उस घटनाक्रम के बाद आया है जब गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' बिना प्रधानमंत्री के पारंपरिक जवाब के ही ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

PunjabKesari

सुरक्षा और 'शारीरिक हमले' की आशंका का दावा

सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री का संबोधन इसलिए नहीं हुआ क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों और स्पीकर को कुछ गंभीर इनपुट मिले थे। दावों के मुताबिक, विपक्ष (विशेषकर कांग्रेस) ने महिला सांसदों को ढाल बनाकर प्रधानमंत्री के करीब जाने या उन पर 'शारीरिक हमले' जैसी अप्रत्याशित घटना की योजना बनाई थी। इसी खतरे को देखते हुए, स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि वे सदन में न आएं और शोर-शराबे के बीच ही प्रस्ताव को पारित करा दिया।

क्यों मचा है संसद में बवाल?

विपक्ष पिछले कई दिनों से पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण (Memoir) और 2020 के चीन गतिरोध के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार जानबूझकर राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को इस संवेदनशील मुद्दे पर बोलने से रोक रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!