छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 02:41 PM

rain intensity to subside in chhattisgarh some areas heavy rain alert issued

छत्तीसगढ़ में लगातार सक्रिय मानसून के बीच गुरुवार से बारिश की रफ्तार थमने का अनुमान है हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बनी...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार सक्रिय मानसून के बीच गुरुवार से बारिश की रफ्तार थमने का अनुमान है हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी और इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने के आसार हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई।

बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ के चलते नदी का पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड तक पहुंच गया है। इसी बीच वार्ड नंबर 13 में एक मकान अचानक ढह गया। घटना के समय मकान में तीन बच्चे मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए। 

कन्हर नदी के बढ़े जलस्तर के कारण आसपास के इलाकों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दुलदुला में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। तमनार, पाली, सूरजपुर, बगीचा, प्रेमनगर, पलारी और बागभार में 50-50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। कपू, ओड़गी, रायगढ़, भोपालपट्टनम, बिहारपुर और पोड़ी बचरा में 40-40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

यह भी पढ़ें: Kolkata building fire: 9 मौतों के बाद होटल लीज-होल्डर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

इसी तरह मुकडेगा, पेंड्रा, पत्थलगांव, मनेन्द्रगढ़, छुरा, गरियाबंद, कटघोरा, पेंड्रा रोड, पुसौर, भैयाथान, बरमकेला, लैलूंगा, मरवाही, लुंड्रा, लखनपुर, दरी, केल्हारी, घरघोड़ा और कोटाडोल में 30-30 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के कई अन्य स्थानों पर भी इससे कम मात्रा में वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान माना में 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिर सकती है। 

यह भी पढ़ें: पत्नी को घर छोड़ने के लिए उकसाने के शक में पड़ोसी की कुल्हाड़ी से ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

अगले दो दिनों के दौरान भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस अवधि में कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। वर्तमान मौसमी परिस्थितियों के अनुसार उत्तर झारखंड, उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का स्पष्ट क्षेत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। मानसून ट्रफ भी इसी सिस्टम से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ विशेषकर उत्तरी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!