Raja Raghuvanshi Murder Case: जमानत के बाद पहली बार सामने आई Sonam Raghuvanshi, पति के मर्डर पर किया बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 08:24 AM

raja raghuvanshi murder case sonam raghuvanshi shillong court

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई है। शिलांग के एक स्थानीय मीडिया प्लेटफॉर्म को दिए गए इंटरव्यू में उसने साफ कहा कि फिलहाल उसका इंदौर लौटने का कोई कार्यक्रम नहीं...

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई है। शिलांग के एक स्थानीय मीडिया प्लेटफॉर्म को दिए गए इंटरव्यू में उसने साफ कहा कि फिलहाल उसका इंदौर लौटने का कोई कार्यक्रम नहीं है। उसने बताया कि जब तक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, वह मेघालय की राजधानी शिलांग में ही रहेगी। सोनम ने कहा कि अदालत द्वारा तय की गई सभी जमानत शर्तों का वह पालन कर रही है और जांच व न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग दे रही है। उसके अनुसार, जमानत मिलने के बाद से वह लगातार शिलांग में ही रह रही है।

नहीं बताई वर्तमान लोकेशन
बातचीत के दौरान सोनम से उसके वर्तमान ठिकाने के बारे में सवाल पूछा गया, लेकिन उसने सुरक्षा का हवाला देते हुए इस जानकारी को सार्वजनिक करने से मना कर दिया। वहीं, जब उसके रहने और अन्य खर्चों को लेकर सवाल किया गया तो उसने इस  पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सोनम ने हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वह इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। इंटरव्यू के दौरान उसके वकील सुदीप राणा और प्रीति प्रधान भी मौजूद रहे।

शादी के कुछ दिन बाद हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। इसी दौरान राजा रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई थी, जिसके बाद यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया।

जमानत पर बाहर, बाकी आरोपी अभी जेल में
इस मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को अप्रैल 2026 में शिलांग की सत्र अदालत से जमानत मिल गई थी। हालांकि, मामले में नामजद अन्य आरोपी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और जेल में बंद हैं।

नेपाल नहीं गई सोनम
हाल ही में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने आशंका जताई थी कि सोनम नेपाल भागने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने यह आशंका इस आधार पर व्यक्त की थी कि उसका पक्ष रखने वाले अधिवक्ता सुदीप राणा नेपाली मूल के हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी भी जांच एजेंसी या अदालत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!