Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Mar, 2026 11:36 AM

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव से एक ऐसी कहानी आई है जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां के राजकीय महात्मा गांधी स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने साबित कर दिया है कि एक शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देता बल्कि सपनों को...
Rajasthan Principal Gifts Helicopter Ride to Students : राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव से एक ऐसी कहानी आई है जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां के राजकीय महात्मा गांधी स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने साबित कर दिया है कि एक शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देता बल्कि सपनों को पंख भी लगाता है। उन्होंने अपनी स्कूल की तीन मेधावी छात्राओं को इनाम के तौर पर हेलिकॉप्टर की सैर करवाई।
एक वादे ने बदला छात्राओं का नसीब
पूरा मामला बोर्ड परीक्षा की तैयारियों से जुड़ा है। प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका ने छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए क्लास टेस्ट में टॉप करने वालों को विशेष पुरस्कार देने का वादा किया था। जब परिणाम आया तो तीन छात्राओं ने क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जब इन होनहार बेटियों से उनकी पसंद का इनाम पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए अपनी मासूम ख्वाहिश जाहिर की। उन्होंने कहा— सर, हमें हेलिकॉप्टर में बैठना है और आसमान की सैर करनी है।

प्रिंसिपल ने अपनी जेब से खर्च किए ₹1 लाख
छात्राओं की यह मांग सुनकर प्रिंसिपल पीछे नहीं हटे। उन्होंने बच्चियों के इस सपने को हकीकत में बदलने की ठानी और निजी तौर पर एक हेलिकॉप्टर बुक किया। इस पूरी यात्रा पर करीब ₹1 लाख का खर्च आया। प्रिंसिपल ढाका ने इन तीनों छात्राओं को जयपुर ले जाकर वहां आसमान से शहर का दीदार करवाया। गौर करने वाली बात यह है कि इसके लिए प्रिंसिपल ने स्कूल फंड या किसी डोनेशन का सहारा नहीं लिया बल्कि पूरी रकम अपनी जमा-पूंजी से खर्च की।
यह भी पढ़ें: Indigo Fare Hike: हवाई यात्रियों को जोर का झटका! इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट किराया, ₹2300 तक महंगी हुई टिकट

पूरे इलाके में हो रही तारीफ
जैसे ही यह खबर गांव पहुंची ग्रामीणों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका की इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि इस कदम से न केवल उन तीन छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि गांव की अन्य बेटियों में भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा पैदा हुआ है।